6 February 2015

प्रसन्नता के लिए कुछ विचार


1. सोचिए, धन्यवाद करिये और मुस्कुयाइये।

2. जीवन को सुखी रखने केलिए बहुत कम चीजें ही चाहिए होती है।

3. किसी काम में सफ़लता तभी मिलती है जब उस काम करने में आनंद आए।

4. जरूरतें ख़त्म हो सकती है लेकिन लालच नहीं।

5. निराशा आशा की जननी है।

6. जो थोड़े से संतुष्ट है, उनके पास सब कुछ है।

7. अगर बीमारी टल नही सकती हो तो आराम करिए और उसका आनंद उठाए।

8. केवल अच्छे ही नहीं  बल्कि लायक भी बनिए।

9. ख़ुशी का रहस्य जिज्ञासा में छिपा है।

10. काम सब मुसीबतों का सर्वोत्तम हल है।

11. सत्य से शक्ति शाली कुछ भी नही है।

12. आप खुश रहकर सोचें और काम करे, आप स्वयं को प्रसन्न अनुभव करेंगे।

13. महत्वपूर्ण होना अच्छी बात है, लेकिन अच्छा होना अधिक महत्त्वपूर्ण है।

14. हमारी ७० % चिंता सिर्फ धन के बारे में होती है।

15. असंभव के पीछे भागते-भागते आप वह भी खो देते है जो संभव है।

16. एक अच्छे दिन की शुरुवात एक अच्छे रात्रि-विश्राम के बाद ही होती है।

17. हमारे जीवन में ९०% चीजें ठीक होती है केवल १०% ही गलत है।

18. सबसे छोटा अच्छा काम, सबसे बड़े उद्देश से बेहतर है।

19. छोटी-छोटी बातों पर दुखी न हो क्योंकि छोटी-छोटी चीजों के कारण अपनी खुशिया बर्बाद न करें।

20. वर्तमान में जिए और इसे  इतना खूबसूरत बना लीजिए कि इसे याद रखा जा सके।

21. ८ से ५ बजे तक काम करके कोई भी जी सकता है लेकिन सफ़लता ५ से ८ बजे तक काम करके ही प्राप्त की जा सकती है।

22. हम इसलिए नहीं मुस्कुराते कि हम खुश होते है।  हम खुश है क्योंकि हम मुस्कुराते है।

23. जब हम सबसे बुरे हालात को स्वीकार कर चुके होते है, तो हमारे पास खोने के लिए कुछ और नही रह जाता।  यही मस्तिष्क की सच्ची शांति है।

24. कुछ लोग जहां भी जाते है, खुशिया साथ लाते है, बाकी सब खुशियाँ लाते जब वे कही चले जाते है।

25. ख़ुशी बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं बल्कि यह आतंरिक अवस्था पर आधारित होती है।

26. हमारी दिमागी सोच अपने आप में स्वर्ग को नरक और नरक को स्वर्ग बना सकती है।

27. जब आप कोई ऐसा काम कर रहे है, जिसमें कल्पना और सोच की जरुरत है, तो आपको चिंता करने की जरुरत नही होती।

28. एक तेज़ चाकू केवल मांस को घाव पहुँचाता है, लेकिन एक जुबान आत्मा को घाव पहुँचाती है।

29. चिंता पानी की टपकती बूँदो की तरह है और थोड़ी-थोड़ी चिंता अक्सर इंसान को पागलपन या आत्महत्या की और धकेलती है।

30. अगर आप सुन्दर दिखना चाहते है तो एक मिनिट आईने के सामने, ५ मिनिट आत्मा के सामने और १५ मिनिट भगवान के सामने बिताइए।

31. अगर हमारे विचार अच्छे होंगे और हम अच्छी बात सोचेंगे तो हम खुश रहेंगे।  अगर हम तुच्छ बाते सोचेंगे तो हम तुच्छ प्राणी बनेंगे और अगर हम डरावनी बाते सोचेंगे तो हम डरपोक बन जायेंगे।

32. इस दुनिया में सबसे अच्छी और सुंदर चीजें देखी और छुई नहीं जा सकती, उन्हें केवल दिल से महसूस किया जा सकता है।            
 


यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

4 February 2015

खुद को सवारे इन विचारों से

1. सोचिए, कोई बेहतर राह अवश्य होगी।

2. जो भी करना है, वो अभी करिए।

3. हमेशा बेहतर की माँग करिए।

4. भविष्य वर्तमान ही है।

5. अपनी सोच की शक्ति बढाईये।

6. अपने दिमाग का ६ से ७ % हिस्सा खाली रखिए।

7. सकारात्मक द्रुष्टिकोण से लाभ होता है।

8. स्वास्थ्य ही प्रसन्नता है।

9. सोचना बहुत मेहनत का काम होता है।

10. समस्याएँ स्वयं समाधान का छिपा हुआ स्वरुप है होती है।

11. बहुत सी समस्याएं वास्तव में विचारों का प्रतिफल होती हैं।

12. कमर्चारी अधिकारी की गति के अनुसार ही कार्य करते है।

13. केवल अलग दिखने वाला व्यक्ति ही नेता होता है।

14. समस्याओं को छिपाओ और अवसरों को उभारिए।

15. अगर आप किसी में कोई अच्छाई देखें तो उसे अपना लीजिए।

16. अपनी कमजोर कड़ी को पहचानें और तुरंत सुधार करिए।

17. सर्वोत्तम को बेहतर का शत्रु न बनाएँ।

18. अपने समय का धन की तरह इस्तेमाल करिये।

19. सोचें, निर्णय लें और वही करे जो आपको उचित लगे।

20. अपने आपको को जानना ही सफलता की कुंजी है।

21. अहंकार सफ़लता के लिए रेत के महल के समान है।

22. आत्मविश्वास खोना सबसे बड़ी हानि है।

23. गलतियां सर्वोत्तम शिक्षक होती है।

24. आप बिना कुछ किए अनुभव प्राप्त नही कर सकते है।

25. बोलने की योग्यता श्रेष्ठता प्राप्त करने का छोटा रास्ता है।

26. बिना सोचे पढ़ना उसी तरह है, जैसे बिना पचाए खाना।

27. समय और लहरों की तरह विचार भी किसी व्यक्ति की प्रतीक्षा नही करते।

28. हमारी समस्या अज्ञानता नही बल्कि निष्क्रियता है।     

29. विचारों से धन कमाया जा सकता है, लेकिन धन से विचार नही पनप सकते।

30. एक बार में रेत का दाना, एक समय में एक काम।
 


यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

आपका समय कितना किमती है।

     कहा जाता है कि ' समय ही धन है।'  परन्तु यह कहावत पूरी तरह सच नही है।  सच तो यह है कि समय सिर्फ संभावित धन है।  अगर आप अपने समय का सदुपयोग करते है तभी आप धन कमा सकते है।  दूसरी ओर अगर आप अपने समय का सदुपयोग करते है तो आप धन कमा ने की सम्भावना को गवा देते है।
     क्या आप ठीक-ठीक जानते है कि आपका समय कितना क़ीमती है ?  अगर नहीं, तो नीचे दिए formulae का प्रयोग करके यह जान लीजिये -

        समय का मूल्य ज्ञात करने का formula :-

        आपके एक घंटे का मूल्य = आपकी आमदनी/काम के घंटे


     अपनी आमदनी में काम के घंटे का भाग देने से आप जान जाएंगे कि १ घंटे के समय का वर्तमान मूल्य क्या है।

     मान लीजिये कि आप हर महीने २०,००० रूपए कमाते है और इसके लिए आप महीने में २५ दिन ८ घंटे काम करते है।  यानि आप कूल मिलाकर २०० घंटे काम करते है।  इस स्थिति में आपके एक घंटे का मूल्य होगा :-  २०,००० (आमदनी) / २०० (काम के घंटे) = १०० रूपए।

     इस उदाहरण में यदि आप रोज १ घंटे का समय बर्बाद करते है, तो आपको हर दिन १०० रूपए का नुकसान हो रहा है, यानि एक साल में ३६,००० रूपए।  यदि आप हर दिन २ घंटे बर्बाद करते है, तो इसका नुकसान मतलब कि आपको हर साल ७२,००० रूपए का नुकसान हो रहा है।  यह अभ्यास करने के बाद आपकी आँखे खुल जाएँगी। इससे एक तो आपको यह पता चल जायेगा कि समय बर्बाद करने से आपको कितना आर्थिक नुकसान हो रहा है, इसलिए अब आप समय बर्बाद नही है।         

     इस formulae का सिर्फ एक बार प्रयोग करने से ही आपके जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन हो जाएगा।  आप समय के उपयोग को सतर्क हो जाएँगे।  आप समय बर्बाद करना छोड़ देंगे।  आप अपने समय के बेहतर उपयोग के तरीके खोजने लगेंगे।  आप कम समय से ज्यादा काम करने के उपाय खोजने लगेंगे।  और यह सब इस लिए होगा क्योंकि अब आपको पता चल चूका है कि आपके काम का हर १ मिनिट  क़ीमती है और उसे बर्बाद करके आप अपना कितना आर्थिक नुकसान कर रहे है।

                 "जिन चीज़ो को मनुष्य खर्च कर सकता है, उनमें समय सबसे मूल्यवान है।
                                                                                - थियोफ्रेस्टस


यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

आपके पास दरअसल कितना समय है ?

     भगवान ने किसी को सुंदरता ज्यादा दी है तो किसी को कम दी है।  किसी को बुद्धि ज्यादा दी है तो किसी को कम दी है।  किसी को दौलत ज्यादा दी है तो किसी को कम दी है।  लेकिन समय उसने सबको बराबर दिया है :- एक दिन में २४ घंटे।  समय ही एकमात्र ऐसी दौलत है, जिसे आप bank में जमा नही कर सकते।  समय का गुज़रना आपके हाथ में नही होता।  यह तो घड़ी की सुई की साथ लगातार आपके हाथ से फिसलता रहता है।  आपके हाथ में तो बस इतना रहता है कि आप इस समय का कैसे उपयोग करते है।  अगर आप इसका सदुपयोग करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे, अगर दुरुपयोग करेंगे तो बुरे परिणाम मिलेंगे।

     ध्यान देने वाली बात यह है कि हमारे पास कहने को तो २४ घंटे होते है, लेकिन वास्तव में इतना समय हमारे हाथ में नही होता।  सच तो यह है कि समय के एक बड़े हिस्से पर हमारा कोई control नहीं होता।  ८ घंटे नींद में चले जाते है और २ घंटे खाने-पीने, तैयार होने या दूसरे काम में चले जाते है।  यानी हमारे हाथ में दरअसल १४ घंटे का समय होता है, जब कि ४२% समय हमारे control के बाहर होता है।  सुविधा के नज़र यह मान लीजिए कि ४०% समय पर हमारा कंट्रोल नही होता, जब कि ६०% समय पर होता है।

     इस संदर्भ में सदियों पहले भर्तृहरि की कही गई बात आज भी बहुत फेमस (famous) है, 'भगवान ने मनुष्य की उम्र १०० वर्ष तय की है, जिसमें से आधी रात्रि में चली जाती है, बची आधी में से आधी बालवस्था और वृध्दावस्था में गुजर जाती है और बाकी बचे २५ वर्षो में मनुष्य को रोग और वियोग के अनेक दुःख झेलने पड़ते है और नौकरी-चाकरी करनी पड़ती है।  इसलिए हम यह कह सकते है कि जलतरंग के समान चंचल इस जीवन में लेश मात्र सुख भी नही है।'

     समय अनमोल है क्योंकि वास्तव में समय ही संसार की एकमात्र ऐसी चीजें है, जो सीमित है।  अगर आप दौलत गवा देते है तो दुबारा कमा सकते है।  घर गवा देते है तो दोबारा पा सकते है।  लेकिन अगर समय गवा देते है तो आपको वही समय दुबारा नही मिल सकता।  हमारे पास जीवन में बहुत कम समय है और यह समय सीमित है।  यदि हम अपनी अपेक्षित उम्र १०० वर्ष मान लेते है तो हमारे पास जीवन में कूल ३६,५०० दिन ही होते है।  इसी समय हिसाब लगाकर देखिए कि इन ३६,५०० दिनों में से आपके पास कितने दिन बचे है, जिनमे आपको अपनी जीवन का लक्ष्य हासील करना है ?      

नीचे दी गयी आसान calculation (गणना) करके खुद जान लीजिए कि आपके पास अब लगभग कितने दिन बचे है -

जीवन के कुल दिन                = ३६,५००

गुजर चुके दिन                      =

(आपकी उम्र *३६५ दिन ) 

Total बचे दिन                      =


     अगर हम अपनी जीवन में कुछ करना चाहते है, कुछ बनना चाहते है, कुछ पाना चाहते है, तो यह अनिवार्य है कि हर समय का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना सीख लीजिए, ताकि आप इस धरती पर अपने सीमित समय में वह सब हासिल कर सके, जो हम हासिल करना चाहते है - चाहे वह दौलत हो या शोहरत हो, सुख या सफलता।     


यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

3 February 2015

Inspiration and Time Management Quote in Hindi (Part 2)

1) Time management दरसल बहुत से छोटे bussiness मांलिको के लिए समस्या होती है और इसका कारण यह है कि  बहुत सारा काम खुद करना पड़ता है मतलब छोटे कामों से लेकर बड़े कामों तक सब कुछ।
                                                                                                         - नॉर्मन स्कैरबरो

2) जो लोग छोटे छोटे चीजों से उलझे(busy) रहते है, वे बड़े काम नहीं कर पते।
                                                                    - ला रोशफूको

3) अमीर लोग समय में निवेश करते है, ग़रीब लोग धन में निवेश करते है।
                                                                 - वॉरेन बफ़ेट

4) व्यस्त होना ही काफ़ी नही  है,व्यस्त तो चीटियाँ होती है।  सवाल यह है कि आप किस काम में व्यस्त है।
                                                                                                                 - थोरो

5) यदि आप अपनी परिस्थियों को बदलना चाहते है, तो अलग तरीके से सोचना शुरू करिए।
                                                                                  - नॉर्मन विन्सेंट पील

6) शास्त्रो का ज्ञान असीमित है और सीखने के विषय बहुत सारे है। हमारे पास सीमित समय है और सीखने के राह में कई बाधाएं है।  इसलिए सीखने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण चीज ही चुने, जिस तरह हंस दूध में मिले पानी को छोड़ देते है और सिर्फ दूध पीते है।
                                                                                         - चाणक्य

7) बुरी खबर यह है की समय उड़ता है।  अच्छी ख़बर यह है कि आप इसके पायलट है।
                                                                      - माइकल आल्थसुलर

8) जो ऊँची छलांग लगाना चाहता है, उसे लम्बा दौड़ना होगा।
                                            - डेनिश सूक्ति

9) हर दिन इस तरह जिए, जैसे यह आपका आख़िरी दिन हो।
                                             - मार्कस ऑरेलियस

10) सबसे महत्त्वपूर्ण चीजें सबसे महत्त्वहीन चीजों की दया पर कभी नही छोड़नी चाहिए।
                                                                           - गेटे

11) सही समय पर पत्थर फेंकना गलत समय पर सोना देने से बेहतर है।
                                                      - फ़ारसी कहावत

12) अपनी प्राथमिकताओं की समीक्षा करें और यह सवाल पूछे - हमारे समय का सबसे अच्छा उपयोग क्या है?
                                                                                                                - एलन लेकीन

13) जो व्यक्ति एक घंटा भी बर्बाद करने की हिम्मत करता हिम्मत करता है, वह जीवन के मूल्य को समझ नही पाया है।
                                                                                                                    - चाल्स डार्विन

14) मूर्ख व्यक्ति जो काम को अंत में करता है, बुद्धिमान व्यक्ति उस काम को तुरन्त कर देता है। दोनों एक ही काम करते है, फर्क सिर्फ समय का होता है।
                                                                                                         - बाल्टेसर ग्रेशियन

15) उसने खाली कुओ में खाली बाल्टी डालने में पूरी जिंदगी गुज़ार दी और अब उन्हें ऊपर खींचने में अपना बुढ़ापा भी बर्बाद कर रहे है।
                                                                                                               - सिडनी स्मिथ

16) बोलो या लिखे गए सबसे दुःखद शब्द है, 'मै यह काम कर सकता था।'
                                                              - व्हिटियर

17) सफल व्यक्ति ऐसे काम करने की आदत डाल लेता है, जिन्हे असफ़ल लोग नही करना चाहते।  हालांकि सफल व्यक्तियों को भी वे काम अच्छे नही लगते है, लेकिन उदेश्य को याद रखते हुए वे नापसंद कामों से मुँह नही मोड़ते।
                                                                                                                     - ई. एम. ग्रे

18) इस विचित्र जीवन का एक विचित्र सत्य यह है कि जो लोग सबसे ज्यादा मेहनत करते है, खुद पर सबसे ज्यादा अनुशासन लादते है और किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कुछ आनंददायक चीजों का त्याग करते है, वही सबसे ज्यादा सुखी होते है।
                                                                                                               - ब्रूटस हैमिल्टन

19) यदि आप समय का मूल्य नही जानते है, तो आपका जन्म शोहरत के लिए नहीं हुआ है।
                                                                         - मार्किस डे वावेंरग्यूज

20) हर दिन समय जो छोटे-छोटे break देता है, उनमें बहुत कुछ किया जा सकता है, जिन्हें ज्यादातर लोग बर्बाद कर देते है।
                                                                                                       - चाल्स कैलेब कोल्टन

       

2 February 2015

Inspiration and Time Management Quote in Hindi (Part 1)

 1) घड़ी को न देखते रहे, वही करे जो कहती है means चलते रहे।
                                          - सेम्युअल लिवेन्सन

2) सिर्फ वही इतिहास मूल्यवान है, जो हम आज बनाते है।
                                        - हेनरी फोर्ड

3) जिसे करना हमारी शक्ति में है, उसे न करना भी हमारी शक्ति में है।
                                                         - अरस्तू

4) जो लोग अपने समय का सबसे बुरा उपयोग करते है, वही सबसे पहले इसकी कमी का रोना रोते है।
                                                                               - जीन डे ला ब्रूयर

5) गुमशुदा होने की बात करें, तो यह समझ पाना मुश्किल है कि वे ८ घंटे कहा चले जाते है, जो ८ घंटे की नींद और ८ घंटे के नौकरी के बाद बचते है।
                                                                                                              - डग लार्सन

6) लक्ष्य से आपकी योजना को आकार मिलता है, योजना से आपके कार्य तय होते है, कार्यों से परिणाम हासिल होते है और परिणाम से आपको सफलता मिलती है।  और यह सब लक्ष्य से सुरु होता है ।
                                                                                                              - शैड हेल्मस्टेटर

7) अमीर बनने का मतलब है पैसा होना, बेहद अमीर बनने का मतलब है समय होना।
                                                                   - मार्गरेट बोनानो

8) संसार हर उस व्यक्ति को जगह देने के लिए एक तरफ हट जाता है, जो जानते है कि वह कहा जा रहा है।
                                                                                           - डेविड जाडर्न

9) अगर आपको वह फ़सल पसंद नही है, जो आप काट रहे है, तो उस बीज की जाँच करे, जो आप बो रहे हैं।
                                                                                                              - अज्ञात     

10) इस पुरे संसार में सिर्फ एक ही कोना है, जिसे सुधारना पूरी तरह से आपके हाथ में - और वह स्वयं आप है।
                                                                                              - आल्डस हक्सले

11) अगर आप नही, तो फिर कौन ? अगर अभी नही, तो फिर कब?
                                                          - अज्ञात

12) कही बार सवाल जवाबों से ज्यादा महत्त्वपूर्ण होते है ।
                                 - नैन्सी विलार्ड

13) दुनिया बहुत तेज़ी से बदल रही है।  अब बड़े छोटों को नही हराएँगे, अब तो तेज धीमो को हराएँगे।
                                                                                    - रूपर्ट मरडॉक

14) आधुनिक औद्योगिक युग की सबसे प्रमुख मशीन भाप का इंजिन नही, बल्कि घड़ी है।
                                                                  - लुइस ममफोर्ड

15) आप यह कैसे कह सकते है कि आपके पास पर्याप्त समय नही है ? आपके पास एक दिन में उतने ही घंटे, जितने हेलन केलर, लुई पष्चार, माइकल एन्जोलो, मदर टेरेसा, थॉमस जेफरसन और अल्बर्ट आइंस्टाइन के पास थे।
                                                                                                                              - एच. जैक्सन ब्राउन

16) खोई दौलत मेहनत से दोबारा हासिल की जा सकती है, खोया ज्ञान अध्यन से, खोया स्वास्थ चिकित्सा या संयम से, लेकिन खोया समय हमेशा-हमेशा के लिए चला जाता है।
                                                                                                                      - सेम्युअल स्माइल्स

17) कैलेंडर से धोखा न खाए।  साल भर में केवल उतने ही दिन होते है, जिनका आप उपयोग करते है।  एक व्यक्ति साल भर में केवल एक सप्ताह का मूल्य प्राप्त करता है, जबकि दूसरा व्यक्ति एक सप्ताह में ही पुरे साल का मूल्य प्राप्त कर लेता है ।
                                                                                                                        - चार्ल्स रिचडर्स

18) समय आपके जीवन का सिक्का है।  यह आपके पास मौजूद एकलौता सिक्का है और सिर्फ आप ही यह तय कर सकते है कि इसे कैसे खर्च किया जाए।  सतर्क रहे, वरना आपके बजाय दूसरे लोग इसे खर्च कर देंगे।
                                                                                                              - कार्ल सैंडबर्ग

19) आधुनिक मनुष्य उन चीजो को खरीदने लायक पैसा कमाने के पीछे पागल है, जिनका आनंद वह व्यस्तता के कारण नही ले सकता।
                                                                                                              - फैंक ए. क्लार्क

20) जिन चीजो को मनुष्य खर्च कर सकता है, उनमे समय सबसे मूल्यवान है।
                                                            - थियोफ्रेस्टम             
                      
                  

आज कल समय की इतनी कमी क्यों महसूस होती है ?


     क्या आपने कभी सोचा है कि आजकल हमे समय की इतनी कमी क्यों महसूस होती है ?  समय पर काम न करने या होने पर हम गुस्सा हो जाते है, आगबबूला हो जाते है, चिढ़ जाते हैं, तनाव में आ जाते है।  समय की कमी के चलते हम लगभग हर पल जल्दबाजी और हड़बड़ी में रहते है।  इस चक्कर में हमारा blood pressure बढ़ जाता है, लोगों से हमारे संबंध ख़राब हो जाते है, हमारा मानसिक संतुलन गड़बड़ा जाता है और कही बार तो accident भी हो जाते है।  समय की कमी हमारे जीवन का एक अप्रिय और अनिवार्य हिस्सा बन चुकी है। 

     क्या आपने कभी यह बात सोची है ? हमारे पूर्वजों को कभी time management की जरूरत नही पड़ी, तो हमें क्यों पढ़ रही है ? क्या हमारे पूर्वजों को दिन में ४८ घंटे मिलते थे और हमें केवल २४ घंटे ही मिल रहे है ? आप भी जानते है और मै भी जानती हू कि ऐसा नहीं है ! हर पीढ़ी को एक दिन में २४ घंटे का समय मिला है।  लेकिन २० वी सदी की शुरूवात से हमारे जीवन में समय कम पड़ने लगा है और यह समस्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है।  बड़ी अजीब बात है क्योंकि २० वी सदी की शुरूवात से ही इंसान समय बचाने वाले नए-नए उपकरण बनता जा रहा है।  

     २० वी सदी से पहले कार(car ) नही थी,मोटर साइकिल (motor cycle) या स्कूटर (scooter) भी नही थे, लेकिन हमारे पूर्वोजो को कही पहुँचने की जल्दी भी नही थी।  पहले मिक्सचर (mixture), फ़ूड प्रोसेसर (food processor) या मिक्रोवेन (microven) नहीं थे, लेकिन गृहिणियां सिल पर मसाला पीसने या चूल्हे पर खाना पकाने में किसी तरह की हड़बड़ी नहीं दिखाती थीं।  वास्तव में तब जीवन ज्यादा सरल था, क्योंकि उस समय इंसान जिंदगी घड़ी हिसाब से नही चलती थी।  technologic युग के बाद factory, office और नौकरी का जो दाैर शुरू हुआ, उसने इंसान को वक़्त का गुलाम बना दिया।

     पहले जीवन सरल था अब कठीन हो चूका है।  यही हमारी समस्या का main reason है।  पहले जीवन की speed धीमी थी, लेकिन अब fast हो चुकी है।  अब हमारे जीवन में internet, google, facebook, twitter etc आ गया है, जो एक मिनिट में ही हमें दुनिया से जोड़ देता है।  अब हमारे जीवन t.v आ चूका है, जिसका बटन दबाते ही हम दुनिया की खबरें  जान लेते है।  अब हमारे पास कारें और हवाई जहाज है, जिनसे हम तेज़ी से कही भी पहुँच जाते है।  अब हमारे पास 3g mobiles है, जिनसे हम दुनिया में कही भी, किसी से भी बात और chatting कर सकते है।  आधुनिक अविष्कारों ने हमारे जीवन की गति बढ़ा दी है।  शायद आधुनिक अविष्कार ही हमारे जीवन में समय की कमी का सबसे बड़ा कारण है।  इनकी मेहेरबानी से हम दुनिया से तो जड़ गए है, लेकिन शायद खुद से दूर हो गए है।
     यदि आप समय के सर्व श्रेष्ठ का उपयोग को लेकर चिंतित है, तो इसका सीधा समाधान यह है -  यदि आप किसी तरह आधूनिक अविष्कारों से मुक्ति पा लें और दुबारा पुरानी जीवन शैली अपना लीजिए, तो आपकी काफ़ी सुविधा हो जाएगी।  नहीं,नहीं,,,,,मै यहाँ चूल्हे पर रोटी पकाने की बात नही कर रही हू।  मै तो केवल इतना ही कहना चाहती हू कि mobile, t.v, internet, chatting आदि समय बर्बाद करने वाले अविष्कारों का इस्तेमाल कम कर दीजिए। 

     पहले वक़्त हमारे जीवन पर हावी नहीं हुआ था और इसका सीधा सा कारण यह था कि ज्यादातर लोगों के पास घड़ी ही नही थी ; मुर्गे की बाग ही काफी थी।  तब ८ : १८ की लोकल पकड़ने का कोई तनाव नही रहता था।  तब कोई काम सुबह ९ बजे हो या ९:१५ बजे, कोई खास फर्क नहीं पड़ता था, लेकिन आज पड़ता है। 

     याद रखें, दुनिया कभी नही बदलेगी, बदलना तो आपको ही है।  यदि आप अपनी जीवनशैली (lifestyle) और सोच को बदल लेंगे, तो समय का समीकरण भी बदल जाएगा।  जैसा अल्बर्ट आइंस्टाइन ने कहा था, 'हम जिन महत्त्वपूर्ण समस्याओ का सामना करते है, उन्हें सोच के उसी स्तर पर नही सुलझा जा सकता है, जिस पर हमने उन्हें उत्पन्न किया था।'
      अब गेंद आपके हाथ में है! अपनी सोच बदले, जीवनशैली बदलें और समय का उचित प्रबंधन करके अपना जीवन बदल लीजिए।  इस तरह Peter A.F की बात हमेशा याद रखें, 'जब तक हम समय का प्रबंधन नहीं कर सकते, तब तक हम किसी भी चीज का प्रबंधन नही कर सकते।'    


यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

डर पर काबू पाए


डर  मानसिक स्थिति के अलावा और कुछ नही है।  मानसिक स्थिति को दिशा देना मनुष्य के हाथ में है।

     मनुष्य जब तक अंतः मन में किसी विचार को जन्म नही देता तब तक कुछ भी निर्माण नही कर सकता।  मनुष्य के मन में आये विचार चाहे वे इच्छित हो या अनिच्छित उनमें बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो जाती है मन के विचार जो संयोगवश दिमाग में आ जाते है किसी के लिए आर्थिक समृद्धि, सामाजिक प्रतिष्ठा, व्यापार आदि में सहायक हो सकते है जैसे की खुद के द्वारा निर्मित विचार ऐसा करने में सहायक है।

     मै आपको एक जरूरी बात बताना चाहती हु कि क्यों कुछ लोग भाग्यशाली नजर आते हैं जबकि अन्य व्यक्त्ति उतनी ही काबिलीयत होने के बावजूद भाग्यहीन कहलाते है।  इस सच्चाई को हम इस तरह कह सकते हैं कि हर एक मनुष्य में अपने दिमाग को बेहतर ढंग से दिशा देने की योग्यता होती है।

     प्रकृति ने मनुष्य को अपने विचार पर पूर्ण नियंत्रण की छूट दी है।  इसके साथ सच्चाई ये जुडी है कि मनुष्य जो भी चीज़ का निर्माण करता है वह पहले उसके दिमाग में उपजता है।  इस दोैरान यह भी हो सकता है कि डर अपने गिरफ़्त में ले लीजिए।  यह भी सच है कि सभी विचारों में शारीरिक समता कि प्रवृत्ति होती है और यह भी उतना ही सच है की अंतर मन में समाये दर और गरीबी को साहस व आर्थिक लाभ में बदला नही जा सकता।      



यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

Sign Up


नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Email SignUp करें

BEST OF SAFALBHARIUDAAN.COM