Showing posts with label सफलता के गुरु-मंत्र. Show all posts
Showing posts with label सफलता के गुरु-मंत्र. Show all posts

12 February 2015

कुछ विचार आप सभी के लिए।


1. अपने विचारों पर ध्यान दे, वे आपके शब्द बन जाते है।  अपने शब्दों पे ध्यान दे वे आपके क्रियाये बन जाते है।  अपनी क्रियाओं पर ध्यान दे वे आपकी आदते बन जाती है।  अपनी आदतों पर ध्यान दे वे आपका चरित्र बन जाती है।

2. लाभ कोई बुरा शब्द नही है।

3. केवल अस्तित्व के लिए नही बल्कि जीने के लिए जिए।

4. partnership टूटने के लिए ही बनाई जाती है।

5. पुराने रिकॉर्डों में और पत्रों में से ९०% की कभी भी आवश्यकता नही पड़ती।

6. कोई एक रास्ता पक्का नही है, जिस अनुसार आप निर्णय ले सके, इसलिए हर एक रास्ता अपनाए।
शिकायतें एक तरह का सुझाव होती है।

7. बजट एक चुनौती है।

8. computer केवल विष्वसनीय और आज्ञाकारी है।

9. काग़ज़ एक लेखन सामग्री है, वह अपने आप काम नहीं करता।

10. काम करने वाले के लिए काम कभी ख़त्म नही होता, हमेशा एक नया काम तैयार रहता है।

11. भविष्य की उन्नति केलिए वर्तमान का सदुपयोग करने को तैयार रहें।

12. शिक्षा में जीवन की हर प्रकार की स्थितियों का सामना करने की योग्यता है।

13. शिक्षा का महत्वपूर्ण लक्ष्य ज्ञान नही बल्कि व्यावहारिकता है।

14. ज्ञान और लकड़ी का इस्तेमाल बिना मौसम या मौके से ज्यादा नही करना चाहिए।

15. पक्षी तालाब से पानी पीते है परन्तु उसे खाली नही कर सकते।

16. कल्पना ज्ञान से अधिक ज्यादा महत्त्वपूर्ण है।

17. किसी चीज़ को पूरी तरह जानने के बाद ही सीखने का कोई अर्थ है।

18. ऐसी चीजें याद रखना बेवकूफी है, जो बाद में आपको भूल जानी पड़े।

19. व्यावहारिक ज्ञान को अपना सर्वोत्तम मित्र बनाएँ।

20. या तो मै कोई रास्ता ढूंढूंगा या फिर बना लूंगा।

21. कचरा अंदर डाले तो कचरा ही बाहार निकलेगा।

22. जहा सुई जाती है वहा धागा भी जाता है।

23. पयोग की जा रही चाबी हमेशा चमकदार रहती है।

24. अनंत प्रसन्नता के लिए अपने सुनहरी पेन और जुबान का प्रयोग करें।

25. व्यापार ठीक साइकिल चलाने जैसा है, या तो आप चलते रहते है या फिर गिर जाते है।  इन दोनों के बीच की कोई स्थिति नही है।

26. लाभ के बारे में जितना हो सके देर से सोचें, खर्चो के बारे में जितना हो सके जल्दी सोचें।      

27. अगर सभी संभव रुकावटों को पहले ही ख़त्म कर दिया जाए, तो करने केलिए कोई काम नही रहेगा।

28. अपने ग्राहक या कर्मचारी के लिए प्रतिदिन एक अच्छा काम करके एक नायक की तरह महसूस कीजिए।

29. खुशी को ढूंढ़ना परछाई को पकड़ने या हवा का पीछा करने जैसा है।

30. प्रतिभा से धन कमा जा सकता है, लेकिन धन से प्रतिभा नहीं।      



यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

6 February 2015

प्रसन्नता के लिए कुछ विचार


1. सोचिए, धन्यवाद करिये और मुस्कुयाइये।

2. जीवन को सुखी रखने केलिए बहुत कम चीजें ही चाहिए होती है।

3. किसी काम में सफ़लता तभी मिलती है जब उस काम करने में आनंद आए।

4. जरूरतें ख़त्म हो सकती है लेकिन लालच नहीं।

5. निराशा आशा की जननी है।

6. जो थोड़े से संतुष्ट है, उनके पास सब कुछ है।

7. अगर बीमारी टल नही सकती हो तो आराम करिए और उसका आनंद उठाए।

8. केवल अच्छे ही नहीं  बल्कि लायक भी बनिए।

9. ख़ुशी का रहस्य जिज्ञासा में छिपा है।

10. काम सब मुसीबतों का सर्वोत्तम हल है।

11. सत्य से शक्ति शाली कुछ भी नही है।

12. आप खुश रहकर सोचें और काम करे, आप स्वयं को प्रसन्न अनुभव करेंगे।

13. महत्वपूर्ण होना अच्छी बात है, लेकिन अच्छा होना अधिक महत्त्वपूर्ण है।

14. हमारी ७० % चिंता सिर्फ धन के बारे में होती है।

15. असंभव के पीछे भागते-भागते आप वह भी खो देते है जो संभव है।

16. एक अच्छे दिन की शुरुवात एक अच्छे रात्रि-विश्राम के बाद ही होती है।

17. हमारे जीवन में ९०% चीजें ठीक होती है केवल १०% ही गलत है।

18. सबसे छोटा अच्छा काम, सबसे बड़े उद्देश से बेहतर है।

19. छोटी-छोटी बातों पर दुखी न हो क्योंकि छोटी-छोटी चीजों के कारण अपनी खुशिया बर्बाद न करें।

20. वर्तमान में जिए और इसे  इतना खूबसूरत बना लीजिए कि इसे याद रखा जा सके।

21. ८ से ५ बजे तक काम करके कोई भी जी सकता है लेकिन सफ़लता ५ से ८ बजे तक काम करके ही प्राप्त की जा सकती है।

22. हम इसलिए नहीं मुस्कुराते कि हम खुश होते है।  हम खुश है क्योंकि हम मुस्कुराते है।

23. जब हम सबसे बुरे हालात को स्वीकार कर चुके होते है, तो हमारे पास खोने के लिए कुछ और नही रह जाता।  यही मस्तिष्क की सच्ची शांति है।

24. कुछ लोग जहां भी जाते है, खुशिया साथ लाते है, बाकी सब खुशियाँ लाते जब वे कही चले जाते है।

25. ख़ुशी बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं बल्कि यह आतंरिक अवस्था पर आधारित होती है।

26. हमारी दिमागी सोच अपने आप में स्वर्ग को नरक और नरक को स्वर्ग बना सकती है।

27. जब आप कोई ऐसा काम कर रहे है, जिसमें कल्पना और सोच की जरुरत है, तो आपको चिंता करने की जरुरत नही होती।

28. एक तेज़ चाकू केवल मांस को घाव पहुँचाता है, लेकिन एक जुबान आत्मा को घाव पहुँचाती है।

29. चिंता पानी की टपकती बूँदो की तरह है और थोड़ी-थोड़ी चिंता अक्सर इंसान को पागलपन या आत्महत्या की और धकेलती है।

30. अगर आप सुन्दर दिखना चाहते है तो एक मिनिट आईने के सामने, ५ मिनिट आत्मा के सामने और १५ मिनिट भगवान के सामने बिताइए।

31. अगर हमारे विचार अच्छे होंगे और हम अच्छी बात सोचेंगे तो हम खुश रहेंगे।  अगर हम तुच्छ बाते सोचेंगे तो हम तुच्छ प्राणी बनेंगे और अगर हम डरावनी बाते सोचेंगे तो हम डरपोक बन जायेंगे।

32. इस दुनिया में सबसे अच्छी और सुंदर चीजें देखी और छुई नहीं जा सकती, उन्हें केवल दिल से महसूस किया जा सकता है।            
 


यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

4 February 2015

खुद को सवारे इन विचारों से

1. सोचिए, कोई बेहतर राह अवश्य होगी।

2. जो भी करना है, वो अभी करिए।

3. हमेशा बेहतर की माँग करिए।

4. भविष्य वर्तमान ही है।

5. अपनी सोच की शक्ति बढाईये।

6. अपने दिमाग का ६ से ७ % हिस्सा खाली रखिए।

7. सकारात्मक द्रुष्टिकोण से लाभ होता है।

8. स्वास्थ्य ही प्रसन्नता है।

9. सोचना बहुत मेहनत का काम होता है।

10. समस्याएँ स्वयं समाधान का छिपा हुआ स्वरुप है होती है।

11. बहुत सी समस्याएं वास्तव में विचारों का प्रतिफल होती हैं।

12. कमर्चारी अधिकारी की गति के अनुसार ही कार्य करते है।

13. केवल अलग दिखने वाला व्यक्ति ही नेता होता है।

14. समस्याओं को छिपाओ और अवसरों को उभारिए।

15. अगर आप किसी में कोई अच्छाई देखें तो उसे अपना लीजिए।

16. अपनी कमजोर कड़ी को पहचानें और तुरंत सुधार करिए।

17. सर्वोत्तम को बेहतर का शत्रु न बनाएँ।

18. अपने समय का धन की तरह इस्तेमाल करिये।

19. सोचें, निर्णय लें और वही करे जो आपको उचित लगे।

20. अपने आपको को जानना ही सफलता की कुंजी है।

21. अहंकार सफ़लता के लिए रेत के महल के समान है।

22. आत्मविश्वास खोना सबसे बड़ी हानि है।

23. गलतियां सर्वोत्तम शिक्षक होती है।

24. आप बिना कुछ किए अनुभव प्राप्त नही कर सकते है।

25. बोलने की योग्यता श्रेष्ठता प्राप्त करने का छोटा रास्ता है।

26. बिना सोचे पढ़ना उसी तरह है, जैसे बिना पचाए खाना।

27. समय और लहरों की तरह विचार भी किसी व्यक्ति की प्रतीक्षा नही करते।

28. हमारी समस्या अज्ञानता नही बल्कि निष्क्रियता है।     

29. विचारों से धन कमाया जा सकता है, लेकिन धन से विचार नही पनप सकते।

30. एक बार में रेत का दाना, एक समय में एक काम।
 


यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

Sign Up


नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Email SignUp करें

BEST OF SAFALBHARIUDAAN.COM